उत्तराखण्ड
कांग्रेस प्रत्याशी मनोज के लिए महिलाओं ने अल्मोड़ा में किया जनसंपर्क
कांग्रेस प्रत्याशी मनोज के लिए महिलाओं ने अल्मोड़ा में किया जनसंपर्क
अल्मोड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधा मुकाबला
सीएन, अल्मोड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी के लिए आज महिला कार्यकर्ताओं ने पाण्डेयखोला में प्रीति बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क करके तिवारी के लिए वोट मांगे और कांग्रेस की रीति नीति के अनुसार सभी के विकास का आश्वासन देते हुए वोट देने की अपील की गई। जनसंपर्क अभियान में प्रीति बिष्ट, भानु पांडे, स्मिता जोशी, गीता कांडपाल, राधा बिष्ट, लीला जोशी, गोपा नयाल, तारा तिवारी, धीरा तिवारी, जया जोशी, आशा जोशी, ममता जोशी, पुष्पा पांडेय आदि लोग मौजूद रहे। मालूम हो कि अल्मोड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज तिवारी व भाजपा के पूर्व विधायक कैलाश शर्मा के बीच सीधा मुकाबला है।
