Connect with us

उत्तराखण्ड

राबिन भण्डारी बने तीसरी बार उत्तराखंड कांंग्रेस के प्रदेश सचिव

राबिन भण्डारी बने तीसरी बार उत्तराखंड कांंग्रेस के प्रदेश सचिव
जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल सहित कांग्रेसियों ने किया स्वागत
सीएन, अल्मोड़ा।
जनपद अल्मोड़ा के वरिष्ठ कांंग्रेसी नेता राबिन भण्डारी को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उत्तराखंड कांंग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। विदित हो कि भण्डारी कांंग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता हैं तथा इससे पूर्व भी संगठन में अनेकों पदों के दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।राबिन भण्डारी पूर्व में 2001 से 2002 तक यूथ कांंग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष, 2002 से 2006 तक यूथ कांंग्रेस के जिलाध्यक्ष, 2006 से 2009 तक पुनः यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष, 2014 से 2020 तक दो बार प्रदेश सचिव रह चुके हैं। आज पुनः संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन्हें उत्तराखंड का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। राबिन भण्डारी के प्रदेश सचिव बनने पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, तारा चन्द्र जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, यूथ कांंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, पंकज काण्डपाल, अमित काण्डपाल, देवेन्द्र बिष्ट, विपुल कार्की, प्रत्येश पाण्डे, नूर अकरम खान, दीप डांगी सहित समस्त कांंग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING