Connect with us

उत्तराखण्ड

बद्रीनाथ विधानसभा के पूर्व विधायक व मंत्री केदार सिंह फोनिया का निधन

बद्रीनाथ विधानसभा के पूर्व विधायक व मंत्री केदार सिंह फोनिया का निधन
सीएन, देहरादून।
शुक्रवार को तड़के बदरीनाथ विधानसभा के पूर्व विधायक व पूर्व काबिवा मंत्री केदार सिंह फोनिया का निधन हो गया है। उनके निधन से चमोली जनपद में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सीएम पुष्कर सिंह धामी उनके घर घर पहुंच कर उनके परिवार को ढाढस बंधाया। उन्होंने केदार सिंह पूनिया को श्रद्धांजलि दी। स्वर्गीय केदार सिंह फोनिया ने उत्तरप्रदेश में पर्यटन मंत्री रहते हुए औली को विश्व मानचित्र पर जगह दिलाई थी। जोशीमठ औली रोपवे भी उन्हीं की देन है। बदरीनाथ विधानसभा के दूरस्थ गांवों में सड़कें पहुंचाने का श्रेय भी उन्हें जाता है। वे चमोली जनपद के चीन सीमा क्षेत्र के गमशाली गांव के निवासी थे। यहां बता दें कि उन्होंने 1969 में पहली बार विधानसभा के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ा था और हार गए थे तब 1991 में विधानसभा चुनाव लड़े और यूपी में कल्याण सिंह की सरकार में पर्यटन मंत्री रहे। वर्ष 1993 और 96 हुए विधानसभा चुनाव में भी जीत गए थे। उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद अंतरिम सरकार में भी वे लोक निर्माण विभाग और पर्यटन मंत्री रहे। उत्तराखंड में 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी, लेकिन खंडूरी सरकार में वे मंत्रीमंडल में शामिल नहीं हो पाए थे। केदार सिंह पूनिया केदार सिंह पूनिया के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, टिहरी सांसद राज लक्ष्मी शाह समेत कई लोगों ने शोक प्रकट किया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING