उत्तराखण्ड
राइंका भूमियाधार में नए सत्र का भव्य शुभारंभ, नए छात्रों का तिलक लगाकर हुआ स्वागत
सीएन, ज्योलीकोट/नैनीताल। राजकीय इंटर कालेज भूमियाधार में नए सत्र का भव्य शुभारंभ, नए छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। आज नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का उत्साहपूर्वक प्रारंभ हुआ। विद्यालय परिसर को प्रवेशोत्सव पर रंग-बिरंगे गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था। प्रधानाचार्य त्रिभुवन आर्य और वरिष्ठ शिक्षकों ने द्वार पर ही नए छात्रों का स्वागत तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा के साथ किया। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा, “नए छात्र हमारे विद्यालय परिवार का अभिन्न अंग हैं। हम न केवल उन्हें उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास के लिए एक सुरक्षित और प्रेरणादायक वातावरण भी सुनिश्चित करेंगे। आज हुए प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शिक्षक प्रकाश चंद्र, दीप चन्द्र हरबोला, निहारिका आर्या, प्रियंक पांडेय, पूजा बिष्ट सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।






































