Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर हरीश धामी ने दावा ठोका

हाईकमान इस पर विचार नहीं करता तो मुझे भविष्य को लेकर विचार करना होगा
सीएन, देहरादून।
कांग्रेस में हार पर मचे घमासान के बीच धारचूला विधायक हरीश धामी ने नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर दावा ठोक दिया। बकौल धामी, मैं तीन बार का विधायक हूं। युवा हूं, सैनिक का बेटा हूं और कांग्रेस का समर्पित सिपाही हूं। यदि हाईकमान मेरे नाम पर विचार नहीं करता तो मुझे भी भविष्य को लेकर विचार करना होगा। धामी ने कहा कि वो सीमांत क्षेत्र के विधायक हैं। 2012 से लगातार तीन बार विधायक हैं। धामी ने निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह पर इशारों इशारों में निशाना साधा। कहा कि एक ही व्यक्ति को मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष बनाया जाता रहेगा तो क्या हम लोग केवल वोट डालने के लिए विधायक हैं? चुनाव के बाद पहली बार देहरादून आए धामी ने अपने तीखे तेवर से कांग्रेस में नई हलचल पैदा कर दी।
कांग्रेस की गुटबाजी को न थाम पाए गोदियाल
कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कार्यकाल समय के लिहाज से जरूर सबसे कम रहा, लेकिन सक्रियता के मामले में गोदियाल ने कोई कसर नहीं छोड़ी। अध्यक्ष के रूप में 236 दिन के कार्यकाल में गोदियाल ने कई ऐसे प्रयोग भी किए जिनकी बदौलत कांग्रेस को नई पहचान मिली। पूर्व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद कांग्रेस में हुए सांगठनिक बदलाव के तहत गोदियाल को 22 जुलाई 2021 को कांग्रेस की कमान सौंपी गई थी। उनके पूर्ववर्ती अध्यक्ष प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष की नई जिम्मेदारी मिली। ऐन चुनावी सीजन में अध्यक्ष बने गोदियाल के खाते में कई उपलब्धियां भी हैं तो कुछ कमियां भी उनके साथ जुड़ गई।
इस्तीफा मांगने वाले महेश ने भी पद छोड़ा
विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से इस्तीफा मांगने वाले प्रदेश सचिव महेश जोशी ने भी इस्तीफा दे दिया। गोदियाल के इस्तीफे की सूचना आने के बाद जोशी ने भी इस्तीफा भेज दिया। जोशी ने कहा कि गोदियाल एक अच्छे व्यक्ति, योग्य नेतृत्वकर्ता, प्रखर वक्ता हैं। लेकिन उन्हे गलत समय पर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING