उत्तराखण्ड
हेम आर्य भाजपा छोड़ आप में शामिल, आप से ही लड़ेंगे चुनाव
बीते रोज ही आप उम्मीदवार भुवन आर्य ने दर्ज कराया था अपना नामांकन
सीएन, नैनीताल। 58 नैनीताल विधानसभा में राजनीतिक उठापटक जारी है। कुछ दिनों पूर्व कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हेम आर्य अब भाजपा से आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं और कुछ ही देर में हुए आम आदमी पार्टी से नामांकन कराने तहसील कार्यालय पहुंच रहे हैं। बता दें कि बीते रोज ही आम आदमी पार्टी उम्मीदवार भुवन आर्य ने अपना नामांकन दर्ज कराया था। मालूम हो कि हेम आर्या इससे पूर्व कांग्रेस में थे। वह गांव गांव जाकर अपने चुनावों की तैयारी कर रहे थे। भाजपा विधायक संजीव आर्या की घर वापसी व कांग्रेस से फिर टिकट मिलने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गये। लेकिन कांग्रेस से टिकट नही लिने पर पूर्व विधायक सरिता आर्यभाजपा में शामिल हो गई। अब हेम आर्य ने आप का झाडू पकड़ लिया है। नैनीताल विधान सभा में इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच है।
