Connect with us

उत्तराखण्ड

भारत के 12 वें प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने श्री मां नैना देवी के दर्शन किए

भारत के 12 वे प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने श्री मां नैना देवी के दर्शन किए
सीएन, नैनीताल।
भारत के 12 वे प्रधानमंत्री हरदनहल्ली डोडेगौडा देवगौडा ने श्री मां नैना देवी के दर्शन किए। मंदिर में उनका स्वागत ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह, उप सचिव  प्रदीप शाह अन्य न्यासियों आचार्यों तथा कर्मचारियों द्वारा किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन शाह ने देवगौड़ा को याद दिलाया कि भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने 15 अगस्त 1996 को लाल किले की प्राचीर से भाषण देते हुए पृथक उत्तराखंड राज्य के गठन के लिए अपनी सरकार का संकल्प व्यक्त किया था, इसके लिए उत्तराखंड की जनता उनकी सदा ऋणी रहेगी मां के मंदिर में आचार्य चंद्रशेखर तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री जी की पूजा करवाई 92 वर्षीय श्री देव गौड़ा के चलने फिरने में अशक्त होने के कारण उनके निजी स्टाफ ने उन्हें दोनों ओर से सहारा देकर देवी के दर्शन करवाए इसके बाद देवगौड़ा ने मंदिर प्रांगण में धूप में काफी समय तक बैठकर देवी का पाठ किया।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING