Connect with us

उत्तराखण्ड

जानह्वी तिवारी का इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलुरु के लिए हुआ चयन

सीएन, नैनीताल। डीएसबी परिसर नैनीताल की पूर्व छात्रा जानह्वी तिवारी का इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलुरु के लिए चयन हुआ है। बेतालघाट के प्रकाश चंद्र तिवारी शिक्षक तथा सीमा तिवारी की बेटी तल्लीताल नैनीताल चंद्रा जोशी की नातिन जानह्ववी ने बीएससी कुमाऊं यूनिवर्सिटी से एमएससी एंटोमोलॉजी पंतनगर विश्वविद्यालय, आईसीएआर नेट गेट में दो बार सफलता हासिल की तथा पीएचडी हेतु आईआईएससी बंगलुरु पीएचडी इन साइंसेज इकोलॉजिकल ग्रुप में प्रवेश पा सकी। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलुरु की भारत में प्रथम रैंकिंग ह। उनकी इस सफलता पर कूटा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हह। प्रो. ललित तिवारी, डॉक्टर विजय कुमार, डॉक्टर दीपक कुमार, डॉक्टर दीपिका गोस्वामी, डॉक्टर सोहैल जावेद, डॉक्टर प्रदीप, डॉक्टर पैनी, डॉक्टर गगन होती, डॉक्टर मनोज धूनी, डॉक्टर सीमा चौहान ने खुशी व्यक्त की है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING