Connect with us

उत्तराखण्ड

लोहाघाट से कांग्रेस के खुशाल सिंह अधिकारी चुनाव जीत गए

चौथे राउंड में सरिता आर्य ने कांग्रेस के संजीव से लीड ली
सातवें राउंड के बाद 10994 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी रावत पीछे चल रहे
गंगोत्री सीट से भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, तीसरे नम्बर पर आप
सीएन, नैनीताल।
नैनीताल विधानसभा से चौथे राउंड में सरिता आर्य ने लीड ले ली है। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के संजीव आर्य से है। लालकुआं विधानसभा सातवें राउंड के बाद 10994 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत पीछे चल रहे है। लालकुआं विधानसभा सीट से जो कि एक वीआईपी सीट मानी जा रही थी इस सीट पर पूर्व सीएम हरीश रावत एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट के बीच मुकाबला था। उत्तराखंड में आया पहला रिजल्ट आ गया है। 16 राउंड की मतगणना के बाद लोहाघाट से कांग्रेस के खुशाल सिंह अधिकारी चुनाव जीत गए हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है इसी बीच गंगोत्री सीट से भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। आपको बता दें कि गंगोत्री सीट पर अभी से पूरे प्रदेश की नजर है क्योंकि यहां पर त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार थ। यह पर आम आदमी पार्टी से कर्नल अजय कोठियाल उतरे थे जो काफी पीछे चल रहे हैं। उनका सामना ग्रेस से पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण और बीजेपी से सुरेश चौहान से था। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार गंगोत्री सीट में सुरेश चौहान 3500 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर विजयपाल सजवाण है, वहीं, कर्नल अजय कोठियाल काफी पीछे चल रहे हैं। आपको बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के गोपाल सिंह रावत को 25,683 वोट मिले थे तो कांग्रेस के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण को 16,073 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। हैरानी की बात है कि 2002 के चुनाव में कांग्रेस के सजवाण ने जीत हासिल की थी तो 2007 के चुनावों में भाजपा के गोपाल सिंह रावत ने सजवाण को हराया था। 2012 के चुनावों में फिर सजवाण ने वापसी की थी तो 2017 के चुनाव में रावत पर मतदाताओं ने एक बार फिर भरोसा जताया था। 16 राउंड की मतगणना के बाद लोहाघाट से कांग्रेस के खुशाल सिंह अधिकारी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के पूरन सिंह को मात दी है । अधिकारी को कुल 11, 909 वोट मिले हैं। जबकि, भाजपा के पूरन सिंह महज 8651 वोटों तक ही सीमित रहे हैं। अधिकारी को 53.43 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के पूरन को 38 फीसदी वोटों से संतुष्ट होना पड़ा। विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। ऐसे में पहला नतीजा कांग्रेस के पक्ष में आने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर है। दावा कर रहे हैं कि उत्तराखंड में कांग्रेस ही सरकार बनाएगी। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने राजेश सिंह बिष्ट को चुनाव मैदान में उतारा था। उन्हें सिर्फ 414 वोट मिले हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING