Connect with us

उत्तराखण्ड

लेटलतीफ कांग्रेस की लिस्ट ने प्रत्याशियों की नींद उड़ाई

दो दौर की बैठक में अंतिम क्षणों तक भी 15 सीटों पर विवाद बना रहा
लिस्ट को लेकर टकटकी लगाए बैठे लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर दिखा
सीएन, देहरादून।
कांग्रेस ने भी शुक्रवार को 55 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए। सूत्रों के अनुसार, फिलहाल रामनगर, लालकुआं, सल्ट, कालाढूंगी, लैंसडौनए चौबट्टखालए डोईवाला और देहरादून कैंट समेत 15 सीट पर चर्चा जारी है। माना जा रहा है कि पहली लिस्ट शनिवार को जारी हो जाएगी। दिल्ली स्थित वार रूम में शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में विवाद वाली 15 सीटों पर सहमति बन गई। अब केवल 15 सीटों पर बात अटकी हुई है। इन सीटों पर पूर्व सीएम हरीश रावत व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह अपनी पसंद के प्रत्याशी चाहते हैं। शुक्रवार शाम 4 बजे भाजपा के बर्खास्त डॉण् हरक सिंह को कांग्रेस की सदस्यता दिलाने के बाद सीईसी बैठक शुरू हुई। दो दौर की बैठक में अंतिम क्षणों तक भी 15 सीटों पर विवाद बना रहा। इससे पूर्व दिन में स्क्रीनिंग कमेटी के साथ रावतए प्रदेश अध्यक्ष गोदियालए नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह एक दौर की बातचीत कर चुके थे। मालूम हो कांग्रेस में 13 जनवरी से उम्मीदवारों के नाम पर मंथन हो रहा है। तमाम कोशिशों के बावजूद आठ दिन बाद पहली लिस्ट तय नहीं हो पाई। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पार्टी में सभी सीटों पर चर्चा हो गई है। चार.पांच सीटों पर अंतिम सहमति होना बाकी है। पार्टी की पहली लिस्ट अब जल्द जारी कर दी जाएगी। कांग्रेस की लिस्ट ने प्रत्याशियों की नींद तो उड़ा ही रखी है। शुक्रवार को प्रत्याशियों के नाम जानने को बेताब लोगों की भी नींद खराब की। शुक्रवार देर शाम से कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट को लेकर टकटकी लगाए बैठे लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर दिखा। देर रात तक लिस्ट जारी नहीं होने पर लोगों ने जमकर भड़ास निकाली। एक यूजर ने लिखाए लिस्ट जल्दी निकालो भाईए नहीं तो फोन कि बैट्री दोबारा चार्ज करनी पड़ेगी। एक ने लिखाए कांग्रेस की लिस्ट न हो गयीए ईद का चांद हो गया। एक यूजर ने लिखाए कांग्रेस की प्रत्याशियों की लिस्ट भी भर्ती परीक्षा के रिजल्ट की तरह हो गयी हैए जारी ही नहीं होती। एक ने लिखाए कांग्रेस की लिस्ट है या नर्सिंग भर्ती परीक्षा। करीब 12 बजे हरीश रावत के बयान को कोड करते हुए एक यूजर ने लिखाए सो जाओ दोस्तोंए अब शनिवार को सुबह से इंतजारी में बैठ जाना।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING