Connect with us

उत्तराखण्ड

बीरशिवा स्कूल रानीखेत की छात्रा मनसा नेगी ने जिला-स्तर पर प्रथम रैंक पर अमर उजाला ओलंपियाड की परीक्षा उत्तीर्ण की

सीएन, रानीखेत। बीरशिवा स्कूल रानीखेत की छात्रा मनसा नेगी ने जिला-स्तर पर प्रथम रैंक पर अमर उजाला ओलंपियाड की परीक्षा उत्तीर्ण की है। मनसा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन को दिया। उन्हीं के मार्गदर्शन और दिशानिर्देश के कारण वे इस प्रतिस्पर्धी परीक्षा में उत्तीर्ण होने में सफल रहीं। अभिभावकगणों ने भी सभी शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन का धन्यवाद किया। विद्यालय निदेशक प्रीति पांडे और काॅडिनेटर सुश्री प्रियंका ने छात्रा मनसा और उनके माता-पिता को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और जीवन में सदा सकारात्मकता, एकाग्रता और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। निदेशक ने बताया कि मनसा का व्यवहार विद्यालय में सभी के प्रति विनम्रतापूर्वक रहता है और सदा सभी की सहायता के लिए तत्पर रहतीं हैं।, वे अनुशासनप्रिय व प्रतिभाशाली छात्रा है। विद्यालय के आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में उनके द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक तिलक राज तलवार, निरुपमा भट्ट तलवार, अध्यक्ष नीरूपेंद्र तलवार और मुस्कान तलवार जी ने भी छात्रा मनसा नेगी को और उनके माता-पिता को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING