Connect with us

उत्तराखण्ड

रक्षाबंधन के लिए रंग बिरंगी राखियों की बिक्री को बाजार तैयार

सीएन, देहरादून/नैनीताल। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर रक्षाबंधन का त्योहार जो भाई बहन के स्नेहिल संबंधों का प्रतीक है उसे मनाने की तैयारी राजधानी सहित पूरे प्रदेश भर में जोरशोर से चल रही है। देहरादून में रक्षाबंधन के लिए रंग बिरंगी राखियों की बिक्री के लिए बाजार तैयार हो गये हैं। प्रतिदिन सुबह से लेकर रात तक बहनें अपने भाईयों की कलाई पर आकर्षक राखी बांधने के लिए दुकानों में रक्षासूत्र खरीदते हुए नजर आ रहे हैं। अनेक संगठनों के अनुरोध पर इस वर्ष चाइना राखी का बहिष्कार भी शहर की बहनों द्वारा किया जा रहा है। इस वर्ष 11 अगस्त को विधिवत पूर्णिमा होने के बाद भी 10.38 से रात 8.52 तक पंडितों के अनुसार भद्राकाल होने के कारण उक्त अवधि में रक्षा पर्व मनाया जाना अहितकारी बताया गया है। 12 अगस्त को संभवत: शहर की बहनों द्वारा अपने भाईयों की कलाई पर दिन भर राखी बांधने का कार्यक्रम चलता रहेगा। कुछ लोगों से मिली जानकारी के अनुसार 11 अगस्त को भी सुबह 6 बजे से 10.30 के मध्य भद्राकाल नहीं होने के कारण भाईयों के हाथों पर राखी बांधने की तैयारी बहनें कर रही हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING