Connect with us

उत्तराखण्ड

गंगा दशहरा स्नान पर्व पर गंगा सहित अन्य नदियों में लाखों लोगों ने लगाई डुबकी

गायत्री शक्तिपीठ, वेदना निवारण केन्द्र में सुबह से शाम तक गायत्री महामंत्र का हुआ जाप
सीएन, हरिद्वार।
आज गंगा दशहरा का स्नान पर्व है। देश के हिन्दू भक्त लोग गंगा सहित नदियों में पवित्र डुबकी लगा रहे है। इस मौके पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा घाटों पर उमड़ रही है। भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार में हरकी पौड़ी में स्नान कर रहें हैं। मान्यता है कि आज के दिन माँ गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था इसलिए श्रद्धालु इस पर्व को गंगा दशहरा के रूप में मनाते हैं इसीलिए हरकी पौडी में आज के दिन ब्रह्मकुंड में स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। पुलिस प्रशासन ने संपूर्ण मेला क्षेत्र को 4 सुपर ज़ोन 16 जोन और 37 सेक्टर में विभाजित किया हैं। कोरोना के 2 साल बाद यह स्नान होने जा रहा है। जिसको देखते हुए भारी भीड़ हरिद्वार आ रही है। अभी तक भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा में डुबकी रहे हैं। गंगा दशहरा के मौके पर आज हरिद्वार में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीङ लगी हुई है। आधी रात के बाद से ही यहाँ पर स्नान करने के लिए लोगों की भीङ जुटनी शुरू हो गई थी और हरकी पौङी पर ब्रह्मकुंङ पर डुबकी लगानी शुरू कर दी थी। सीओ सिटी शेखर सुयाल का कहना है कि देर रात से अब तक करीब 9 लाख श्रद्धालु गंगा स्नान कर अपने घर को लौट चुके हैं और यह गंगा स्नान शाम तक इसी प्रकार जारी रहेगा हरकी पौड़ी ब्रह्मकुंड के अलावा अन्य घाटों पर भी श्रद्धालु लगातार गंगा स्नान कर रहे हैं। अभी तक हमारा ट्रैफिक भी सही चल रहा है और हमे लगता है कि इस बार का गंगा दशहरा का स्नान कुम्भ मेले पड़ने वाले स्नान की संख्या को क्रॉस करेगा। इधर ब्रहमपुरी स्थित गायत्री शक्तिपीठ, किरण पथ मानसरोवर स्थित वेदना निवारण केन्द्र में सुबह से शाम तक गायत्री महामंत्र का जाप किया जाएगा। शाम को दीपयज्ञ होगा। मुरलीपुरा के गायत्री चेतना केंद्र में नौ जून को सुबह आठ से दस बजे तक सबको सद्बुद्धि की कामना के साथ गायत्री महामंत्र का जाप, गायत्री चालीसा के पाठ के बाद गायत्री यज्ञ किया जाएगा। गायत्री जयंती और गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर वैशाली नगर स्थित गायत्री चेतना केंद्र गायत्री महामंत्र का जप और दीप यज्ञ का कार्यक्रम होगा। जप और दीपयज्ञ शाम पांच से सात बजे तक होगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING