Connect with us

उत्तराखण्ड

मंत्री कैड़ा ने भीमताल क्षेत्र के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्या, अधिकारियों को दिये समस्याओं के समाधान के निर्देश

सीएन, नैनीताल। काबिना मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के गाँव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्या सुनी तथा अधिकारियो को समस्याओ का समाधान करने के निर्देशदिये। उत्तराखंड के शहरी विकास और जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद आज अपनी विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक के विभिन्न गाँव में पहुंचे। यहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं जनता ने उनका स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि राज्य के विकास के लिए वह पूरी ताकत से काम करेंगे। विकास कार्यो को तेज करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। धारी ब्लॉक के धानाचुली, मानाघेर, तल्ली दिनी, चौरलेख,पहाड़पानी, धानारौली, जलना नीलपहाडी आदि गाँवो के आगमन पर  भारतीय जनता पार्टी,के पदाधिकारियों व स्थानीय जनता ने स्वागत  किया गया। मंत्री कैड़ा ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना!  मंत्री कैड़ा ने जिला प्रशासन के अधिकारीयो को कहा आज हुई ओलाबृष्टि से किसानो को काफी नुकशान हो गाया है, किसानो के आडू, सेब, पुलम, नासपाती, मटर ख़त्म हो गई है, अधिकारियों को किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर बीमा कम्पनी से किसानों को बीमा देने को कहा!  कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया, साथ ही अपनी भीमताल विधानसभा के समस्त मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया!जिनकी बदौलत दौबारा विधानसभा में निर्वाचित होकर आज उन्हें प्रदेश मंत्रिमण्डल में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होने कहा कि पार्टी द्वारा उनपर जताये गये विश्वास पर खरा उतरने का व भरसक प्रयास करेगे साथ ही मोदी सरकार धामी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेगे। उन्होने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। कैड़ा ने कहा क्षेत्र की हर समस्या का समाधान हो इस दिशा में कार्य करने का प्रयास किया जायेगा!

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भावना ने सीएम के प्रति जताई कृतज्ञता, बोलीं-‘टीम उत्तराखंड’ की तरह एकजुट होकर जनकल्याण व राज्य के विकास के लिए बढ़ेंगे आगे
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING