Connect with us

उत्तराखण्ड

पश्चिम एशिया संकट के कारण एलपीजी के सप्लाई में आई कठिनाइयों के बाद नई एसओपी जारी

सीएन, नैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार पश्चिम एशिया संकट के कारण एलपीजी के सप्लाई में आई कठिनाइयों के कारण व्यावसायिक एलपीजी हेतु एसओपी निर्धारित की गई है जिसके अंतर्गत विवाह समारोह हेतु अधिकतम दो व्यवसायिक सिलेंडर निर्धारित किए गए हैं शासन के उक्त आदेश के क्रम में, आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि विवाह समारोह के लिए सिलेंडरों के आवंटन हेतु आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने व दस्तावेजों का परीक्षण कर अस्थाई गैस कनेक्शन की संस्तुति करने के लिए जनपद नैनीताल के अंतर्गत तहसील स्तर पर अधिकारियों को नामित किया गया है। जिसके क्रम में तहसील नैनीताल हेतु नामित अधिकारी उप जिला अधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नैनीताल। इसी प्रकार तहसील हल्द्वानी हेतु उप जिला अधिकारी व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी हल्द्वानी, रामनगर क्षेत्र हेतु उप जिला अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक रामनगर, तहसील कालाढूंगी हेतु उप जिलाधिकारी व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कालाढूंगी, तहसील लालकुआं क्षेत्र हेतु उप जिलाधिकारी व पूर्ति निरीक्षक लालकुआं, तहसील धारी हेतु उप जिला अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक धारी, तहसील खन्स्यू हेतु उप जिलाधिकारी धारी व पूर्ति निरीक्षक ओखलकांडा, तहसील श्रीकैंची धाम हेतु उप जिलाअधिकारी धारी व पूर्ति निरीक्षक मझेड़ा के साथ ही तहसील बेतालघाट हेतु उप जिलाधिकारी धारी व पूर्ति निरीक्षक मझेड़ा को नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए नामित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह सिलेंडर प्राप्त करने हेतु आवेदक से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उनका भली भांति परीक्षण व जांच के उपरांत अस्थाई गैस कनेक्शन हेतु संस्तुति करते हुए संबंधित गैस एजेंसी को सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देश करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शराब में डूबता उत्तराखंड : राजस्व के नाम पर शराब की दुकानों को पहाड़ के कोने-कोने तक पहुंचाने की होड़
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING