Connect with us

उत्तराखण्ड

सानिया को सलाम : पहाड़ी रास्तों पर टैक्सी चलाकर कर रही अपने परिवार का भरण पोषण

सीएन, पौड़ी। देवभूमि उत्तराखंड के पहाड़ की बेटियां भी अब किसी से कम नही है, अब बेटियां बेटो से हर क्षेत्र में आगे निकल रही है और हौसला भी अब बेटियों का सातवे आसमान पर पहुच चुका है। पौड़ी गढ़वाल के गिंवाली गांव निवासी टैक्सी चालक कमलेश राणा के निधन के बाद उनकी पुत्री सानिया राणा ने पिता की जगह घुमावदार पहाड़ी रास्तों पर टैक्सी चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है। बीते 2 फरवरी को सानिया के पिता के निधन के बाद से परिवार भारी आर्थिक तंगी से जूझना लगा था तब बेटी ने पिता की विरासत उनकी टैक्सी को चलाने का फैसला लिया।और महज 18 साल की उम्र में ही कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लिया था। अब वह सतपुली, नौगांवखाल, चौबट्टाखाल के अलावा कोटद्वार और देहरादून जैसे लंबे पहाड़ी रास्तों पर भी नियमित रूप से सवारियां ले जाती हैं। टैक्सी चलाने के साथ-साथ सानिया राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई भी कर रही हैं। अपनी इस कमाई से वह न सिर्फ घर का खर्च चला रही हैं, बल्कि गाड़ी के लिए लिए गए बैंक लोन की किस्तें भी समय पर चुका रही हैं। सानिया अपनी मां, भाई-भाभी और बड़ी बहन के साथ रहती हैं और आज परिवार का मुख्य आर्थिक सहारा बन चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सांसद व विधायक तो चुन सकता है, लेकिन अपनी पंचायत का गठन नहीं कर सकता उत्तराखंड का बेबस गांव...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING