Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल की बेटी उपासना बोरा को मिला टाइम्स ग्रुप का सम्मान

नैनीताल की बेटी उपासना बोरा को मिला टाइम्स ग्रुप का सम्मान
सीएन, नैनीताल।
सरोवर नगरी नैनीताल की बेटी उपासना बोरा को बीते दिवस भारत के टॉप 40 प्रभावशाली व्यक्तियों के पुरुस्कार जो अंडर 40 की आयु में हैं, से नवाजा गया है। कल शाम ओबेराय होटल गुरुग्राम मे टाइम्स ग्रुप द्वारा आयोजित सम्मान समारोह मे 40 वर्ष तक की आयु के नौजवानों द्वारा अपने अपने क्षेत्र मे किये गये उल्लेखनीय कार्यो हेतु सम्मानित किया जिसमे उपासना बोरा आक्रेटेक्ट व इन्टिरियर डिजाइनर, फाउन्डर उपासना बोरा एण्ड एसोसियेट एवं सन्दीप अग्रवाल फाउन्डेशन को आक्रेटेक्चर व इन्टीरियर मे उल्लेखनीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य करने वालो को भी फिल्म अभिनेता सुनील सेट्टी द्वारा सम्मानित किया। उपासना बोरा नैनीताल के वरिष्ट अधिवक्ता ज्योति प्रकाश एव सैनिक स्कूल निशांत की प्रधानाचार्य तारा बोरा की पुत्री है। उनकी उपलब्धि से पूरे नगर में हर्ष एवम गर्व का माहौल है। उनके परिचितों एवम शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवम शुभकामनाएं दी हैं।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING