Connect with us

उत्तराखण्ड

ऋतु खंडूरी बनेगी उत्तराखंड की पहली महिला स्पीकर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ आठ मंत्री शपथ लेंगे
सीएन, देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ आज आठ मंत्री शपथ लेंगे। सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास, सुबोध उनियाल के मंत्री बनाए जाने की पुष्टि हो गई है। इसी के साथ उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार महिला स्पीकर बनाई गई हैं। रितु खंडूरी प्रदेश की पहली महिला स्पीकर बनेंगी। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में कुछ नया दिख सकता है। सियासी जानकारों का मानना है कि युवा और नए चेहरों के साथ अनुभवी चेहरों का मिश्रण टीम धामी की खासियत बनेगी। सरकार से संगठन में भेजे गए वरिष्ठ विधायक मदन कौशिक की भी मंत्रिमंडल में वापसी की संभावना है। बताया गया है कि सतपाल महाराज, रेखा आर्य, धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, चंदन रामदास, गणेश जोशी, प्रेम चंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल मुख्यमंत्री के साथ शपथ लेंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING