Connect with us

उत्तराखण्ड

टैक्सी यूनियन ने भवाली मार्ग में शटल सेवा की वेकल्पिक व्यवस्था की

टैक्सी यूनियन ने भवाली मार्ग में शटल सेवा की वेकल्पिक व्यवस्था की
सीएन, नैनीताल।
बीते दिनों पाइंस के पास बंद मार्ग के कारण नैनीताल-भवाली मार्ग में यातायात ठप हुआ है। यात्रियों की सुविधा के लिए टैक्सी यूनियन भवाली नैनीताल के टैक्सी यूनियन भवाली नैनीताल के अध्यक्ष नीरज सिंह अधिकारी ने आज एक अगस्त से शटल सेवा शुरू कर दी है। भवाली से पाइन्स तक 30 रूपया प्रति सवारी और नैनीताल से पाइन्स 20 रूपया प्रति सवारी किराया निर्धारित किया है। टैक्सी यूनियन भवाली नैनीताल के अध्यक्ष नीरज सिंह अधिकारी ने बताया कि बंद मार्ग खुलने तक यह वेकल्पिक व्यवस्था की गई है। यात्रियात्रियों को पाइंस आईटीआई गेट से पैदल हाईडिल गेट तक कुछ मीटर पैदल चल कर दोनों ओर से टैक्सी उपलब्ध हो सकेगी। मालूम हो कि बीते दिनों पाइंस के पास चट्टान दरकने से लगभग 25 मीटर सड़क गायब हो गई थी। जिस कारण इस मार्ग में यातायात कतई ठप हो गया है। इस मार्ग में कब तक यातायात शुरू हो सकेगा इसमें अभी तक संशय बना हुआ है। प्रशासन ने इस मार्ग का का यातायात बांया ज्योलीकोट डायवर्ट किया है। इस मार्ग में नैनीताल से भवालीटैक्सी किराया 100 रूपया व बस का किराया 80 रूपया प्रति सवारी लिया जा रहा है। जबकि टैक्सी यूनियन द्वारा की गई वेकल्पिक व्यवस्था के तहत यात्रियों को भवाली से नैनीताल व नैनीताल से भवाली के लिए 50 रूपया प्रति सवारी भुगतान करना होगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING