Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के मैदानी जिलों की 15 विधानसभा सीटों पर 20 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं का अता पता ही नहीं, दल हैं असंमजस   

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी जिलों की 15 विधानसभा सीटों पर 20 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं का पता ही नहीं है। इससे सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस की चिंताएं बढ़ गई हैं। सभी वह सीटें हैं जहां मतदाता या तो पहाड़ से पलायन करके आए हैं या फिर दूसरे राज्यों के निवासी हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि वह अपने मूल वोट की ओर लौट गए हैं। चुनाव आयोग प्री एसआईआर गतिविधि के तहत मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग करा रहा है। प्रदेश में कुल मैपिंग का आंकड़ा तो 85 प्रतिशत से पार हो गया है लेकिन देहरादून व ऊधमसिंह नगर की 15 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां यह आंकड़ा 80 फीसदी से भी नीचे है।   यानी सीधे-सीधे 20 प्रतिशत मतदाताओं का वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट से मिलान नहीं हो पा रहा है। 15 विधानसभाओं के कुल 23,33,278 मतदाताओं में से 17,41,235 मतदाता ऐसे हैं जिनका प्री एसआईआर के तहत 2003 की वोटर लिस्ट से मिलान हो चुका है। 5,92,043 मतदाता ऐसे हैं, जिनका कुछ पता नहीं। एसआईआर शुरू होने पर इन पर वोट कटने का खतरा मंडरा रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि ये 15 सीटें (रुद्रपुर, धर्मपुर, मसूरी, राजपुर, देहरादून कैंट, ऋषिकेश, काशीपुर, रायपुर, डोईवाला, विकासनगर, सहसपुर, किच्छा, नानकमत्ता, जसपुर, बाजपुर) ऐसी हैं, जहां या तो पहाड़ से लोग पलायन कर आकर बसे हैं या फिर दूसरे राज्यों के लोग निवास कर रहे हैं। पांच लाख से अधिक मतदाताओं के न मिल पाने का कारण भी यही माना जा रहा है कि ये लोग अपना वोट अपने गांव में ही रखना चाहते हैं। इससे भाजपा-कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। देहरादून जिले की 10 में से नौ सीटों पर मतदाताओं की मैपिंग 80 प्रतिशत से नीचे है। दोनों राजनीतिक दल एसआईआर के दौरान एक-एक मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने की कवायद में जुट गए हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार का कहना है कि हमने एसआईआर के लिए तैयारी शुरू कर दी है। हम हर पन्ना प्रमुख तक अपनी पहुंच सुनिश्चित करेंगे ताकि सबका एसआईआर हो सके। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि हम किसी भी सूरत में किसी वैध मतदाता का नाम कटने और अवैध मतदाता का नाम जुड़ने नहीं देंगे। एसआईआर में चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि एक मतदाता का एक ही वोटर लिस्ट में नाम हो।

ग्राफिक्स

विधानसभा (जिला)कुल मतदातामैप हुए मतदाता मैपिंग प्रतिशतबचे हुए मतदाता
रुद्रपुर (यूएस नगर)2,04,8791,42,01869.3262,861
धर्मपुर(देहरादून)1,94,1021,35,88170- 5858,221
मसूरी(देहरादून)1,24,70587,64970- 5858,221
राजपुर रोड(देहरादून)1,06,64075,12570.4531,515
देहरादून कैंट1,20,14485,38671.0734,758
ऋषिकेश(देहरादून)1,68,5411,22,55872.7245,983
काशीपुर(यूएस नगर)1,74,488-1,27,02972.8047,459
रायपुर(देहरादून)1,73,1261,27,625625- 73.7245,501
डोईवाला(देहरादून)1,76,0861,34,49176.3841,595
विकासनगर(देहरादून)1,17,69091,59177.8226,099
सहसपुर (देहरादून)1,91,9751,50,71078.5141,265
किच्छा(यूएस नगर)1,53,3001,20,59378.6632,707
नानकमत्ता (यूएस नगर)1,26,09399,96779.2826,126
जसपुर(यूएस नगर)1,36,1701,08,63379.7827,537
बाजपुर(यू
यूएस नगर)-
1,65,3091,31,979-79.8433,330

अमर उजाला से साभार

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING