Connect with us

उत्तराखण्ड

हरेला पर्व पर कल सार्वजनिक अवकाश रहेगा, स्कूलों में आज मनेगा

सीएन, नैनीताल। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा हरेला पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है और 15 जुलाई यानी आज सभी स्कूलों में हरेले का पर्व मनाया जाएगा। महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड के संयुक्त निदेशक डॉ. एसबी जोशी द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा हरेला पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उत्तराखण्ड के समस्त सरकारी/गैर सरकारी विद्यालयों में बच्चों के साथ 15 जुलाई 2022 को हरेला पर्व मनाये जाने के दृष्टिगत विद्यालय प्रशासन को अवगत कराते हुए पर्व से सम्बंधित कम से कम 5 फोटो/रिपोर्ट आयोग को उपलब्ध कराने के निर्देश है। इस पर्व का मुख्य उद्देश्य उत्तराखण्ड की भावी पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ना है, जिससे उनके हृदय में प्रकृति के प्रति प्यार व संवेदना उत्पन्न हो सके। इस हेतु उत्तराखण्ड के समस्त सरकारी/गैर-सरकारी विद्यालयों में विद्यालय प्रशासन द्वारा बच्चों के साथ हरेला पर्व मनाया जाना अति महत्वपूर्ण है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING