Connect with us

उत्तराखण्ड

इस बार 5 सीटों पर जीत.हार का अंतर एक हजार वोटों से भी कम रहा

अल्मोड़ा में कांग्रेस के तिवारी ने भाजपा के कैलाश को महज 127 वोटों से दी मात
उत्तराखंड की कई विस में इस बार सांसे अटका देने वाला रहा चुनाव परिणाम
सीएन, देहरादून।
70 विधानसभा सीटों वाले उत्तराखंड की कई विधानसभाओं में इस बार चुनाव परिणाम सांसे अटका देने वाला रहा। कम से कम 5 सीटों पर जीत-हार का अंतर 1,000 वोटों से भी कम रहा, जबकि करीब दो दर्जन सीटें ऐसी भी रहीं जहां प्रत्याशियों ने अपने प्रतिद्वंदियों को 10 हजार से ज्यादा वोटों से पटखनी देकर विधानसभा की राह पकड़ी। विधानसभा चुनाव 2022 में जीत की सबसे न्यूनतम अंतर वाली सीट अल्मोड़ा विधानसभा रही। अल्मोड़ा सीट पर इस बार भाजपा-कांग्रेस में कांटे की की टक्कर रही। जहां कांग्रेस के मनोज तिवारी ने भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा को महज 127 वोटों से मात दी। देहरादून जिले के रायपुर सीट से भाजपा के उमेश शर्मा काउ ने 30,052 मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के हीरा सिंह बिष्ट को हरा कर ना सिर्फ अपनी सीट बरकरार रखी बल्कि प्रदेश में सबसे बड़ी जीत भी हासिल की है। बताते चले कि पिछले विधानसभा चुनावों में भी काउ ने 36,000 मतों के अंतर से प्रदेश में सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।
कम अंतर से जीत वाली सीटें-
द्वाराहाट विधानसभा— कांग्रेस के मदन बिष्ट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के अनिल शाही को 182 मतों से पराजित किया।
श्रीनगर विधानसभा— पौड़ी की श्रीनगर सीट से भाजपा के धन सिंह रावत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को 587 मतों से हराया।
मंगलौर विधानसभा— हरिद्वार की मंगलौर सीट से बसपा के सरबत करीम अंसारी ने कांग्रेस के निवर्तमान विधायक काजी निजामुद्दीन को 598 वोटों से हराया।
टिहरी विधानसभा— हाल में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए किशोर उपाध्याय ने टिहरी सीट से पूर्व पर्यटन मंत्री और उत्तराखंड जन एकता पार्टी के दिनेश धनै को 951 मतों से पराजित किया।
10 हजार से अधिक अंतर से जीत वाली सीटें-
डोइवाला विधानसभा— डोइवाला से भाजपा के ब्रजभूषण गैरोला ने 29,021 वोटों के अंतर से कांग्रेस के गौरव सिंह को हराया।
कालाढूंगी विधानसभा— कालाढूंगी सीट से बंशीधर भगत ने कांग्रेस के महेश चंद्र पर 23,931 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
देहरादून कैंट विधानसभा— कैंट सीट से विधायक पति के निधन के दो महीने बाद पहली बार चुनावी समर में उतरी भाजपा की सविता कपूर ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को 20,938 मतों से हराया।
रूद्रपुर विधानसभा— रूद्रपुर सीट पर भाजपा के शिव अरोडा ने कांग्रेस की मीना शर्मा को 19,750 वोटों से हराया।
ऋषिकेश विधानसभा— ऋषिकेश सीट से विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने कांग्रेस के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे जैनेंद्र चंद रमोला को 19,057 वोटों से हराया।
लालकुआं विधानसभा— लालकुआं सीट से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने कांग्रेसी दिग्गज और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को 17,527 मतों से पटखनी दी।
काशीपुर विधानसभा— विधायक पिता के स्थान पर पहली बार चुनाव लड़ रहे त्रिलोक सिंह चीमा ने काशीपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद सिंह को 16,335 मतों से हराया।
पिरान कलियर विधानसभा— हरिद्वार जिले की पिरान कलियर सीट से कांग्रेस के फुरकान अहमद ने भाजपा के मुनीश कुमार सैनी पर 15,743 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
मसूरी विधानसभा— मसूरी सीट पर धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोदावरी थापली को 15,325 मतों के अंतर से हराया।
हरिद्वार विधानसभा— हरिद्वारा सीट से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अपने कांग्रेस के प्रतिद्वंदी सतपाल ब्रह्मचारी को 15,227 वोटों से पराजित किया।
रानीपुर विधानसभा— हरिद्वार की रानीपुर सीट से भाजपा के आदेश चौहान ने कांग्रेस के राजबीर सिंह चौहान को 13,862 मतों से हराया।
ज्वालापुर विधानसभा— ज्वालापुर सीट से कांग्रेस के रवि बहादुर ने भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ पर 13,343 तों से जीत दर्ज की।
नानकमत्ता विधानसभा— नानकमत्ता सीट से कांग्रेस के गोपाल सिंह राणा ने भाजपा के प्रेम सिंह राणा पर 13,020 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
बागेश्वर विधानसभा— बागेश्वर से भाजपा के चंदन रामदास ने कांग्रेस के रंजीत दास को 12,141 मतों से हराया।
चौबट्टाखाल विधानसभा— चौबट्टाखाल सीट से सतपाल महाराज ने कांग्रेस के केशर सिंह 11,430 वोटों से हराया।
राजपुर रोड विधानसभा— राजपुर रोड सीट से भाजपा के खजान दास ने कांग्रेस के राजकुमार को 11,163 मतों से हराया।
इसके अलावा यमकेश्वर सीट पर भाजपा की रेणु बिष्ट, लक्सर पर बसपा के मोहम्मद शहजाद, किच्छा सीट पर कांग्रेस के तिलक राज बेहड, घनसाली पर भाजपा के शक्तिलाल शाह, धर्मपुर पर भाजपा के विनोद चमोली और गंगोलीहाट पर भाजपा के फकीर राम ने भी अपने प्रतिद्वंदियों पर 10 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज करने में सफल रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING