Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में तीन माह का अग्रिम राशन वितरण, अप्रैल में मिलेगा अप्रैल–मई–जून का खाद्यान

सीएन, देहरादून । खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तराखंड ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत राशन कार्ड धारकों (अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवार) के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। विभाग के अनुसार, भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में राज्य में अप्रैल, मई और जून 2026 का अग्रिम खाद्यान्न वितरण एक साथ अप्रैल 2026 में किया जाएगा। विभाग द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, इन तीनों महीनों के लिए ई-पॉस मशीनों के माध्यम से ऑनलाइन खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था कर ली गई है। लाभार्थियों को प्रत्येक माह के लिए अलग-अलग बायोमेट्रिक ट्रांजेक्शन करना होगा, यानी तीन माह का राशन लेने के लिए तीन बार सत्यापन आवश्यक होगा। इसके अलावा, जो राशन कार्ड धारक मार्च 2026 में किसी कारणवश खाद्यान्न प्राप्त नहीं कर सके थे, वे 15 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं। विभाग ने राज्य के सभी अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवार के राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी राशन की दुकान से अप्रैल, मई और जून 2026 का खाद्यान्न समय से प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।खाद्य आयुक्त आनंद स्वरूप ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य लाभार्थियों को समय पर और सुचारु रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भावना ने सीएम के प्रति जताई कृतज्ञता, बोलीं-‘टीम उत्तराखंड’ की तरह एकजुट होकर जनकल्याण व राज्य के विकास के लिए बढ़ेंगे आगे
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING