Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा की सीटों में महिला मतदाताओं ने अपना पलड़ा भारी रखा

विधानसभा चुनाव 2022 में महिलाओं ने 5 प्रतिशत मतदान अधिक किया
सीएन, अल्मोड़ा/देहरादून।
निर्वाचन आयोग से मिले आकड़ों के अनुसार उत्तराखंड विधानसभा 2022 के चुनावों में मतदान करने में पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं का पलड़ा भारी रहा। महिलाओं ने पुरूषों की अपेक्षा 5 प्रतिशत मतदान अधिक किया। की जनपद अल्मोड़ा की सीटों में महिला मतदाताओं ने अपना पलड़ा भारी रखा। पूरे जनपद अल्मोड़ा में कुल 540561 मतदाताओं में से 287043 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें महिलाओं में 155278 और पुरुषों में 131764 ने ही मताधिकार प्रयोग किया। अल्मोड़ा सीट में महिलाएं आगे नजर आयी। कुल 90372 मतदाताओं में से 53032 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें महिलाओं में 27400 और पुरुषों में 25632 ने ही मताधिकार प्रयोग किया। द्वाराहाट सीट में भी महिलाएं आगे नजर आयी। कुल 92567 मतदाताओं में से 48092 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें महिलाओं में 27291 और पुरुषों में 20801 ने ही मताधिकार प्रयोग किया। जागेश्वर सीट में महिलाएं आगे नजर आयी। कुल 93400 मतदाताओं में से 51872 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें महिलाओं में 27886 और पुरुषों में 23986 ने ही मताधिकार प्रयोग किया। सल्ट सीट में महिलाएं आगे नजर आयी। कुल 97035 मतदाताओं में से कुल 44189 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें महिलाओं में 24190 और पुरुषों में 19999 ने ही मताधिकार प्रयोग किया। सोमेश्वर सीट में महिलाएं आगे नजर आयी। कुल 87411 मतदाताओं में से कुल 49183 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें महिलाओं में 22148 और पुरुषों में 27035 ने ही मताधिकार प्रयोग किया। रानीखेत सीट में महिलाएं आगे नजर आयी। कुल 79653 मतदाताओं में से कुल 40675 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें महिलाओं में 21476 और पुरुषों में 19198 ने ही मताधिकार प्रयोग किया। जिसमें देखा गया कि मतदान करने में भी महिलाओं ने पुरषों को पीछे छोड़ दिया है। तो इसका मतलब ये हुआ, महिलाएं जिस पार्टी या प्रत्याशी के कार्यों से सहमत हुई होगी इसको इसका फायदा मिल सकता है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING