Connect with us

उत्तराखण्ड

महिला समिति की होली में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होगी चर्चा

महिला समिति की होली में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होगी चर्चा
सीएन, अल्मोड़ा।
शिवरात्रि के बाद अल्मोड़ा मे होली की धूम मच जाती है। इसी सिलसिले में महिलाओं का सबसे पुराना संगठन महिला समिति की होली होगी। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के परिपेक्ष्य मे महिला समिति की तरफ से आज स्थानीय बद्रेश्वर मन्दिर में महिला होली के साथ ही महिला दिवस पर पूर्व परिचर्चा भी होंगी, होली गायन भी होगा। यह जानकारी देते हुवे महिला संमिति की सदस्य एड़ भावना जोशी ने बताया कि महिला समिति अल्मोड़ा मे महिलाओं का सबसे पुराना संगठन है। अपने स्थापना काल से ही विविध क्षेत्रो मे काम करता रहा है। इसी सिलसिले मे इस वर्ष भी समिति की सदस्य महिलाये बद्रेश्वर गेस्ट हाउस मे एक बजे से कार्यक्रम आयेजित करेंगी। जिसमें सभी सदस्यों का मौजूद रहना आवश्यक है। इस अवसर पर आठ मार्च को होंने वाले अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उद्देश्यों पर भी परिचर्चा होंगी, जिसकी अध्यक्षता तारा पन्त करेगी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING