Connect with us

उत्तर प्रदेश

गजब : होने वाली समधन को लेकर फरार हुआ लड़की का पिता

गजब : होने वाली समधन को लेकर फरार हुआ लड़की का पिता
सीएन, जौनपुर।
युवाओं के प्यार के किस्से तो आम हैं पर अभिभावक भी अब प्यार के नए नए किस्से गढ़ रहे हैं। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र में ऐसी ही एक घटना सोमवार को चर्चा का विषय बनी रही। बेटी की शादी के लिए वर खोजने आया लड़की का पिता अपनी होने वाली समधन को लेकर रफूचक्कर हो गया। परेशान परिजन तलाश करते जब थक गये तो कोतवाली जलालपुर पहुंच कर गायब मां की तहरीर पुलिस को दी। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जौनपुर जनपद के शाहगंज कोतवाली का एक व्यक्ति अपनी पुत्री के विवाह के लिए वर देखने आया था। लड़की के पिता ने अपनी पुत्री के शादी के लिए लड़के को देखा और लड़का पसंद आ गया। इस दौरान लड़की के पिता ने कई बार लड़के की माता से मोबाइल पर बातचीत की और मोबाइल पर ही वह लड़के की माता को दिल दे बैठा और अपनी होने वाली समधन को प्रेम जाल में फंसा कर चार दिन पहले लेकर रफू चक्कर हो गया। लड़की के पिता द्वारा लड़के की माता को कहीं भगा ले जाने की सूचना पर लड़के के परिजन कोतवाली पहुंचे और माता को तलाश करने की तहरीर दी। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है कार्रवाई की जा रही है।

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING