Connect with us

मौसम

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में 11 से 13 जून तक लू चलने की चेतावनी जारी

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में 11 से 13 जून तक लू चलने की चेतावनी जारी
सीएन, नैनीताल।
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में 11 से 13 जून तक लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। संबंधित जिलों के प्रशासन को भी सतर्क किया गया है। देहरादून में रविवार को भी गर्मी ने बेहाल किया। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि रुड़की और देहरादून में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा है। अगले 24 घंटों में मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक अधिक रह सकता है। मैदानी इलाकों में अगले चार से पांच दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रह सकता है। लोगों से अपील की गई है कि ऐसे गर्म मौसम में दोपहर एक से चार बजे तक घरों से निकलने से परहेज करें, यदि निकलना जरूरी हो तो एहतियात के साथ निकलें और खूब पानी पीते रहें। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 11 से 13 जून तक हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी जिलों में 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।मध्यप्रदेश में बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवा से तेवर नरम रहे। तापमान भी गिरकर 42.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जिससे दिन में झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 10 जून को फिर हीटवेव चलेगी। इससे पारा 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचेगा। 10 से 13 जून के बीच हीटवेव का अलर्ट जारी है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING