Connect with us

मौसम

प्री-मानसून के चलते तमिलनाडु व केरल में झमाझम बारिश, उत्तर भारत में 24 मई तक लू का अलर्ट

प्री-मानसून के चलते तमिलनाडु व केरल में झमाझम बारिश, उत्तर भारत में 24 मई तक लू का अलर्ट
सीएन, करूर/दिल्ली।
दक्षिण भारत में प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो चुकी है। तमिलनाडु और केरल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे लोगों को राहत मिली है। तमिलनाडु के करूर जिले में भारी बारिश के बाद निचले इलाकों में कई घरों में पानी घुस गया है। इसके अलावा बारिश के बाद ऊंटी में मौसम सुहावना हो गया है और यहां पर्यटकों ने 126 वीं पुष्प प्रदर्शनी के दौरान बारिश का आनंद लिया। इस बीत उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी का सितम झेल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज 21 मई को भी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हीटवेव चलेगी। राजधानी दिल्ली में पारा 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग किसी इलाके में लू चलने का अलर्ट तभी जारी करता है जब अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया हो या उससे अधिक हो गया हो। मौसम विभाग ने भारत के सबसे गर्म शहरों की सूची जारी की है। इस सूची में राजस्थान के गंगानगर शहर को सबसे गर्म शहर बताया गया है। गंगानगर में अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया।  मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में उष्ण लहर चलने की संभावना जताई है। इधर उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में उष्ण लहर चलने की संभावना जताई है, जबकि पर्वतीय क्षेत्र में बादल छाने व वर्षा होने की संभावना जताई है। 

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING