Connect with us

मौसम

दामिनी और मेघदूत बताएंगे कब गिरेगी बिजली, मोबाइल फोन पर मिलेगी मौसम में बदलाव की जानकारी

दामिनी और मेघदूत बताएंगे कब गिरेगी बिजली, मोबाइल फोन पर मिलेगी मौसम में बदलाव की जानकारी
सीएन, नैनीताल/देहरादून।
अब लोगों को उनके मोबाइल फोन पर मौसम में बदलाव की जानकारी के साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी भी प्राप्त हो जाएगी। एप के जरिये पूर्व सूचना और चेतावनी मिलने पर न सिर्फ जानमाल की क्षति से बचा जा सकेगा बल्कि खेती के संबंधित जानकारी भी किसानों को मिलेगी। मौसम विज्ञान विभाग, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल और इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च की संयुक्त पहल पर आम लोगों के साथ ही किसानों तक मौसम और खेती संबंधी उपयोगी जानकारी पहुंचाने के लिए दामिनी और मेघदूत एप लॉन्च किया गया है। मेघदूत एप मौसम के अनुसार खेती की जानकारी देगा, जिसमें तापमान, आर्द्रता, हवा की गति, दिशा सहित मौसम संबंधी अन्य पूर्वानुमान की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इस के माध्यम से किसान बदलते मौसम के अनुसार खेती का काम आसानी से कर सकते हैं। दामिनी एप के जरिये बारिश के दिनों में होने वाले वज्रपात की सटीक और सही जानकारी मिल पाएगी, जो 40 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने के संभावित स्थान की जानकारी देता है। साथ ही वज्रपात की गति को भी यह एप बताता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भावना ने सीएम के प्रति जताई कृतज्ञता, बोलीं-‘टीम उत्तराखंड’ की तरह एकजुट होकर जनकल्याण व राज्य के विकास के लिए बढ़ेंगे आगे
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING