Connect with us

मौसम

उत्तराखंड के कई जिलों में एवलांच का अलर्ट, बढ़ सकती है मुश्किलें

उत्तराखंड के कई जिलों में एवलांच का अलर्ट, बढ़ सकती है मुश्किलें
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज कई जगहों पर बर्फबारी और बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है। 21 फरवरी के दिन भी प्रदेश के कई हिस्सों में न केवल बर्फबारी हुई थी बल्कि तराई के इलाकों में भी अचानक ठंड बढ़ गई थी। मौसम के मिजाज को परखते हुए डीजीआरई ने प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में जैसे जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है साथ ही पर्यटक और स्थानीय लोगों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। चेतावनी के मुताबिक रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और उत्तरकाशी में एवलांच की संभावनाएं अधिक हैं। अत्यधिक बर्फबारी होने के बाद अचानक तेज धूप पड़ने से बर्फ नीचे की तरफ खिसक सकती है। कई जगहों पर अगर यह घटना बड़ी मात्रा में होगी तो इससे कई तरह की हानि भी हो सकती है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में फिलहाल मौसम खराब है। शाम को कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तरकाशी के हर्षिल और गंगोत्री इलाके में अत्यधिक बर्फबारी हुई है। बर्फ़बारी होने से पहले लगातार उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन विभाग भी लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़, बागेश्वर में मौसम विभाग के पुर्वानुमान को देखते हुए भारी बर्फबारी और एवलांच की चेतावनी देते हुए सभी से कुछ निर्देशों का पालन करने के लिए भी कहा जा रहा है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING