Connect with us

मौसम

तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून, उत्तर भारत में आज भी गर्मी दिखा रही तेवर

तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून, उत्तर भारत में आज भी गर्मी दिखा रही तेवर
सीएन, कांचीपुरम/दिल्ली।
उत्तर भारत में गर्मी के तेवर कम नहीं हो रहे हैं। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली सहित उत्तर.पश्चिमी राज्यों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में मौसम में बदलाव हो रहा है। मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और केरल, तमिलनाडु जैसे राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो चुकी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के आसपास के इलाकों में लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है। इससे किसानों और जनता को राहत मिली है। मौसम विभाग ने दिल्ली.एनसीआर सहित उत्तर पश्चिमी राज्यों के लिए रेड अलर्ट की स्थिति को अगले 5 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। यहां फिलहाल तापमान में गिरावट की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक पाकिस्तानी क्षेत्र में एक पश्चिम विक्षोभ की स्थिति निर्मित हो रही हैए लेकिन उसका प्रभाव भारतीय भूभाग पर कितना होगा, यह स्पष्ट नहीं है। विभाग के मुताबिक आने वाले 5 दिनों तक पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने दक्षिण.पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का एक क्षेत्र बनने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि कम दबाव के क्षेत्र के उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने के कारण 24 मई की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में आकर एक चक्रवात बन सकता है। इस कारण 25 मई तक बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग ने मछुआरों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING