Connect with us

मौसम

पहाड़ों पर भूस्खलन होने की आशंका, सफर करने वाले लोगों से सतर्कता बरतने की अपील

पहाड़ों पर भूस्खलन होने की आशंका, सफर करने वाले लोगों से सतर्कता बरतने की अपील
सीएन, देहरादून।
मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने सोमवार को कई जिलों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार सोमवार को राजधानी देहरादून समेत नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, चम्पावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की से माध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही दून में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 27, 28 और 30 जून को प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इस दौरान पहाड़ों पर कहीं हल्का तो कहीं भारी भूस्खलन होने की आशंका है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने पहाड़ों पर सफर करने वाले लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING