Connect with us

मौसम

नैनीताल सहित प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

नैनीताल सहित प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
सीएन, नैनीताल।
उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश होने के आसार हैं। कई जिलों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुमाऊं मंडल में आज भी भारी से भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ समेत चमोली और पौड़ी जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जहां एक ओर कुमाऊं में बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं गढ़वाल मंडल के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी और हरिद्वार जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से खुले स्थान पर रहने व जाने से बचने की अपील की है। इसके साथ ही संवेदनशील व भूस्खलन वाले स्थानों के साथ ही नदी किनारे ज्यादा सतर्कता बरतने को कहा गया है। भारी से बहुत भारी बारिश के अलर्ट के चलते कुमाऊं के नैनीताल सहित सभी छह जिलों में पहली से बारहवीं तक सभी स्कूल आज बंद रहेंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी घोषित की गई है। वहीं गढ़वाल मंडल के दो जिलों पौड़ी और रुद्रप्रयाग में भी शनिवार को स्कूल बंद रहेंगे।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING