Connect with us

मौसम

उत्तराखंड सहित 5 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

उत्तराखंड सहित 5 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट किया जारी
सीएन, दिल्ली।
देश के अधिकतर हिस्सों में मॉनसून की बारिश देखने को मिल रही है। कुछ राज्यों में ये बारिश अपने साथ आफत लेकर आई है। उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की बात कही ह। मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तराखंड में 115.6 से 204.4 एमएम बारिश दर्ज की जा सकती है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने यहां भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में ये बारिश जानलेवा साबित हुई है। रायगढ़ में हुई भारी बारिश के चलते एक पूरा का पूरा गांव लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया। मौसम विभाग की मानें तो अभी तक देश में सबसे ज्यादा भारी बारिश रायगढ़ में ही दर्ज की गई है। वहीं, आज (शुक्रवार) भी मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज यानी 21 जुलाई को महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग ने पू्र्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के लिए भी भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ओडिशा में आज भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है। वहीं, आज नई दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार से नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है। वहीं, आज लखनऊ में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, गाजियाबाद में भी आज आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली से आये फॉर्च्यूनर व स्कॉर्पियो कार सवार पर्यटकों के बीच गोलीबारी, उत्तराखंड निवासी रिटायर ब्रिगेडियर की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING