Connect with us

मौसम

नैनीताल समेत नौ जनपदों में गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की चेतावनी

सीएन, नैनीताल/देहरादून। उत्तराखंड में मौसम अगले तीन दिन में करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत नौ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार से मंगलवार तक देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में मौसम करवट बदल सकता है। अल्मोड़ा, नैनीताल व चम्पावत में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं, शनिवार को दोपहर तक देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में हल्के बादल छाये रहे, लेकिन दोपहर बाद मौसम एक बार फिर से साफ हो गया। चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जनपदों के चार धाम में दोपहर के समय हल्के बादल छाए रहे। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 31.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 32.0 व न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 23.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले तीन दिनों में उत्तराखंड का मौसम परिवर्तनशील रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान प्रदेशभर में कहीं-कहीं हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान नौ जनपदों में ओलावृष्टि की संभावना है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING