Connect with us

मौसम

पहाड़ों में सूखे जैसे हालातों से काश्तकारों ने रबी फसल तक नही बोई

पर्वतीय क्षेत्र के उपराऊं क्षेत्रों में अब तक वर्षा नहीं होने से कृषि बागवानी प्रभावित
सीएन, नैनीताल। पर्वतीय क्षेत्रों में इस बार सूखे मौसम के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे है। हालत यह है कि उपराऊं क्षेत्रों में काश्तकारों ने रबी की फसल तक नही बोई है। मौसम काश्तकारों व बागवानों की चिन्ता बढ़ने लगी है। वर्षा ऋतु खत्म होने के बाद अब तक वर्षा नहीं होने से कृषि व बागवानी प्रभावित हो चुकी है। बागवानी के लिए वर्षा व ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी इन दिनों आवश्यक होती है। लेकिन वह दूर-दूर तक नहीं है। यदि अब भी यही हालत रहे तो इस बार काश्तकारों की कमर ही टूट जायेगी। इसी तरह बागवानी करने वाले लोगों में भी चिन्ता हुई है। जाड़ों में सेब,आडू, खुमानी, पूलम आदि फलों के बागानों को भरपूर हिमपात की जरूरत होती है। लेकिन इस बार हिमपात दूर वर्षा तक नही हुई है। ऐसे में इसका सर्वाधिक प्रभाव अब पहाड़ों की खेती किसानी में दिख रहा है। मालूम हो कि पर्वतीय क्षेत्र में नवम्बर व दिसम्बर माह से रबी की फसल बुआई का कार्य शुरू होता है। वहीं बागवानी के तैयारी भी इन्हीं दिनों की जाती है। लेकिन आधी जनवरी बीत जाने के बाद भी वर्षा व बर्फवारी नही हुई है। इसका सबसे अधिक कुप्रभाव पड़ रहा है। पहाड़ों में अच्छे उत्पादन के लिए बागानों में इन दिनों नमी के लिए वर्षा व बर्फबारी की भी जरूरत होती है। लेकिन अभी तक वर्षा ऋतु के बाद वर्षा अब तक नहीं हो पाई है। पर्वतीय क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा अधिक नहीं होने से यहां 80 प्रतिशत कृषि व बागवानी वर्षा पर निर्भर है। लेकिन पिछले तीन वर्षों से रूखे मौसम ने काश्तकारों की कमर ही तोड़ दी है। सरकार को पर्वतीय क्षेत्र के कई जिलों को सूखाग्रस्त घोषित करना पड़ा। इस वर्ष भी मौसम ने पुनरावृत्ति की हैं वर्षा ऋतु के बाद नैनीताल सहित अन्य जिलों में वर्षा तक नहीं हुई है। किसानों ने अब तक खेतों की जुताई तक नहीं की है। 

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING