Connect with us

मौसम

उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा, अंधड़ व बारिश के आसार

उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा, अंधड़ व बारिश के आसार
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। कहीं.कहीं पर गरज और चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों में 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से अंधड़ चलने की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज पहाड़ों में बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही कहीं.कहीं पर गरज.चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। बता दें कि आज राजधानी देहरादून समेत आस.पास के इलाकों में बौछारें पड़ सकती हैं। आज मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने की आशंका जताई है। इसके साथ ही सतही हवाएं चलने के साथ ही कहीं.कहीं पर 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से अंधड़ चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही पर्वतीय इलाकों में कुछ क्षेत्रों में वर्षा और ओलावृष्टि होने की संभावना है। बता दें कि मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप खिलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई। जिस से लोगों को एक बार फिर से गर्मी ने सताया। दोपहर होते.होते तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब जा पहुंचा। जिस से लोगों का गर्मी से हाल.बेहाल हो गया। लेकिन दोपहर बाद कुछ इलाकों में मौसम बदला और कहीं.कहीं आंशिक बादल मंडराने लगे थे।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING