Connect with us

मौसम

नैनीताल व देहरादून सहित उत्तराखंड के 10 जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना

नैनीताल व देहरादून सहित उत्तराखंड के 10 जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना
सीएन, देहरादून/नैनीताल।
उत्तराखंड में आज से मौसम में आंशिक बदलाव के आसार हैं मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। देहरादून में बुधवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया वहीं अन्य मैदानी इलाकों में इलाकों में भी तापमान 42 डिग्री के पार रहने से झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 30 मई वृहस्पतिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य की 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी और  नैनीताल, देहरादून में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं कुछ जगह बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। दून का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है वही अन्य मैदानी इलाकों में भी तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि झोंकेदार हवाएं चलने से गर्मी में कुछ राहत के आसार रहेंगे।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING