Connect with us

मौसम

कल 8 अप्रैल को लेकर नैनीताल प्रशासन ने अफसरों से सर्तक रहने को कहा, मौसम विभाग ने दी आंधी व ओलावृष्टि की चेतावनी

सीएन, नैनीताल। अपर जिलाधिकारी, नैनीताल शैलेंद्र सिंह नेगी ने मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार प्राप्त सूचना के आधार पर अवगत कराया गया है कि 8 अप्रैल, 2026 को जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे अधिक 60 किलोमीटर प्रति घंटा के वेग से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है। उक्त मौसम पूर्वानुमान के मद्देनजर अपर जिलाधिकारी ने जनपद की जनता से अपील करते हुए कहा कि आवागमन में सावधानी व नियंत्रण बरतें। साथ ही उन्होंने संबंधित तहसील, आपदा कंट्रोल रूम तथा जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र से क्षति संबंधित सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किए जाने और नामित समस्त नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएच, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, एडीबी आदि विभागों को किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाने के निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी ने समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने तैनाती क्षेत्र में बने रहेंगे और समस्त चौकी व थाने भी आपदा संबंधी उपकरणों एवं वायरलेस सेट सहित हाई अलर्ट में रहेंगे। सभी अधिकारी आवश्यक सामग्री टॉर्च, छाता, हेलमेट व आवश्यक उपकरण सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से अपने साथ रखेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना
जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण फोन नंबर 05942 231178/79/81 टोल फ्री नंबर 1077 राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष फोन नंबर 0135- 2710335, 2710334 पर अवश्य दें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीआईपी नगर बस नाम भर, तल्लीताल की सड़कें चलने लायक तक नही, कुछ माह पहले बनी कैनेडी पैदल मार्ग भी उधड़ने लगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING