Connect with us

मौसम

गुरूवार को सुबह नैनीताल सहित पहाड़ों में फिर वर्षा, सैलानियों ने मौसम का उठाया जम कर आनंद

गुरूवार को सुबह नैनीताल सहित पहाड़ों में फिर वर्षा, सैलानियों ने मौसम का उठाया जम कर आनंद
सीएन, देहरादून/नैनीताल।
उत्तराखंड में गर्मी ने आदमी का जीना दूभर कर दिया था। पहली बार सारे रिकॉर्ड तोड़ तापमान 45 के पर भी पहुंचा, लेकिन अब इस भीषण जलती गर्मी से लोगों को लगातार राहत मिल रही है। बीती शाम पहाड़ों में जमकर हुई वर्षा से लोगों ने राहत ली। गुरूवार को सुबह नैनीताल सहित पहाड़ों में फिर वर्षा हुई। नैनीताल पहुंचे सैलानियों ने मौसम का जमकर आनंद लिया। आज भी मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड वासियों के लिए खुशखबरी है। आज पूरे प्रदेश में बारिश का अनुमान है। गर्मी ने इस बार पहाड़ के लोगों को भी झुलसा दिया है। लोग बारिश के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं। बुधवार शाम को तेज हवाओं के बाद बारिश हुई। इससे मौसम थोड़ा सुहाना हो गया।  आज गुरुवार को पूरे प्रदेश में कई जगहों पर बारिश होने वाली है। राज्य के सभी जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। उत्तराखंड के 5 जिलों में तेज बारिश होगी। बाकी 7 जिलों में मध्यम बारिश होगी। जिन 5 जिलों में तेज बारिश होगी उनमें तीन जिले गढ़वाल मंडल में स्थित हैं। तेज बारिश की संभावना वाले दो जिले कुमाऊं मंडल में हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में स्थित उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में कई स्थानों पर तेज बारिश होगी। इसके साथ ही इन जिलों के कई स्थानों पर तेज बादल गर्जेंगे। बिजली भी चमकेगी, आंधी तूफान भी आएगा। कुमाऊं मंडल के सीमांत पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कई स्थानों पर तेज बारिश आएगी। बादलों की गर्जन के साथ बिजली चमकेगी, झोंकेदार हवाएं चलेंगी। पांच जिलों में तेज बारिश के अलावा बाकी 7 जिलों में सामान्य बारिश होगी। इन जिलों में टिहरी, पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत शामिल हैं। इन जिलों में सामान्य वर्षा के साथ बादल तेज गर्जने के साथ बिजली चमकेगी और आंधी आएगी।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING