Connect with us

मौसम

आने वाले चार दिनों में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना

आने वाले चार दिनों में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना
सीएन, देहरादून।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में कुछ जगह हॉकी एक्टिविटी हो सकती है। उत्तराखंड बीते दिन तपती गर्मी से प्रदेश में अब कुछ राहत मिलने की आशंका जताई जा रही है। मैदानी इलाकों में तीव्र बौछार व तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। वही पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की वजह से तापमान कम हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार.पांच दिनों में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है तो वहीं मैदानी इलाकों में भी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ तापमान को लेकर संभावना जताई जा रही है कि अभी तापमान में कोई वृद्धि नहीं होगी इसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा लेकिन फिर भी तापमान 40 डिग्री से अधिक जाने की संभावना नहीं जताई जा रही है। साथ ही प्रदेश के 5 जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी देखने को मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 3 अप्रैल से फर्स्ट इन फर्स्ट आउट की नीति से बुकिंग की तिथि अनुसार चरणबद्ध एलपीजी गैस वितरण की प्रक्रिया होगी शुरू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING