Connect with us

मौसम

उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जिले में बारिश-बर्फबारी की संभावना

उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना
सीएन, देहरादून।
प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बुधवार से मौसम बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों समेत 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना जताई है। जबकि कल यानी 14 मार्च को भी कुछ जिलों में भी मौसम बदला रहेगा। हालांकि 13-14 मार्च को मौसम में होने वाले बदलाव का मैदानी इलाकों के तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर रुद्रप्रयाग और देहरादून के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की भी संभावना व्यक्त की गई है। जबकि बाकी जिलों में भी हल्की बारिश और बर्फबारी कुछ समय के लिए हो सकती है। विभिन्न जिलों में 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य भर में मौसम के करवट लेने के बावजूद तापमान में इसका बहुत ज्यादा असर नहीं देखने को मिलेगा। 

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING