Connect with us

मौसम

10 से 11 मार्च तक मौसम फिर लेगा करवट, बारिश व हिमपात की संभावना

सीएन, देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है 10 से 11 मार्च तक मौसम फिर से करवट बदलने वाला है। हल्की बारिश और बर्फबारी से ठंड एक बार फिर से लौटकर आने वाली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड का असर दिखाई देगा। मौसम विभाग ने प्रदेश भर में अगले सप्ताह हल्की बारिश और पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। पिछले सप्ताह में बारिश और बर्फबारी जैसी स्थिति बनने के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव होने लगा था। प्रदेश में गुरुवार से लेकर रविवार तक मौसम बदला रहेगा। तथा उच्च हिमालय क्षेत्र में वर्षा और बर्फबारी होने से एक बार फिर ठंड लौटेगी।उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन के समय तेज धूप और सुबह शाम सर्द हवाएं चलने से सर्दी गर्मी हो रही है। दिन की धूप अभी से असहनीय हो गई है तो वही सुबह शाम के समय सर्द हवाओं के कारण हो रही ठिठुरन भरी ठंड लोगों की सेहत पर भी असर डाल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार बीते सप्ताह पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश और बर्फबारी का असर हवाओं में दिखाई दे रहा है। फिलहाल मौसम साफ रहेगा। इसके बाद मौसम बदलने से एक बार फिर ठंड लौट कर आएगी। दिन में हवाओं के कारण धूप की गर्मी का असर कुछ हद तक कम होता दिखता है। देहरादून में गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.8 न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नैनीताल में अधिकतम तापमान 14 व न्यूनतम 7 डिग्री, पंतनगर का अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 15.4 और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यू टिहरी का अधिकतम तापमान 17.1 और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को भी मौसम में अधिक बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस कारण दिन समय में धूप में लोगों को गर्मी का अहसास होगा।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING