Connect with us

मौसम

वीकेंड को नैनीताल पहुंचे पयर्टकों ने मौसम का आनंद उठाया

वीकेंड को नैनीताल पहुंचे पयर्टकों ने मौसम का आनंद उठाया
सीएन, नैनीताल
। सरोवर नगरी व उसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम बदला रहा। सुबह से ही चटक धूप खिली रही। लेकिन दोपहर बाद हल्के बादल छा गये। पहाडियों में सांयकाल को हल्की धुंध भी छाई रही। सुबह सायं कड़ाके की ठंड पड़ने के बावजूद यहां पर्यटकों का आना जारी है। शनिवार वीकेंड के चलते सैलानियों की अच्छी आमद रही। इन दिनों शैक्षणिक भ्रमण दल भी नैनीताल पहुंच रहे हैं। इन दलों ने चिड़ियाघर पहुंच कर वन्य जीवों के दीदार किये। नैनीताल के अलावा पर्यटकों ने पंगूट, भूमियाधार, रामगढ़, मुक्तेश्वर, भीमताल, नौकुचियाताल, धारी, श्यामखेत, गागर सहित कुमाऊं के अन्य स्थानों की ओर रूख किया है। नैनीताल पहुंचे सैलानियों ने नैनी झील में नौकायन व बारापत्थर पहुंच कर घुड़सवारी का आनंद लिया। पर्यटकों की अच्छी आमद से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे में रौनक बनी हई है। जीआईसी मौसम विज्ञान केन्द्र में अधिकतम तापमान 15 तथा न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 67 व न्यूनतम 56 प्रतिशत रिकार्ड किया गया। अब तक नैनीताल व आसपास के क्षेत्रों में वर्षा नही होने से काश्तकारों में निराशा व्याप्त है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING