Connect with us

मौसम

रविवार को पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदान में बारिश होने की संभावना

सीएन, देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज शनिवार को भी मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। तापमान की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान 23 और रात का न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहने के आसार हैं। वहीं, कल रविवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदान में बारिश होने की संभावना है। इसके अगले दिन पांच फरवरी को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बारिश-बर्फबारी के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने से तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी। छह फरवरी को प्रदेश भर का मौसम साफ रहेगा।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING