Connect with us

मौसम

इस बार मानसून 20 से 25 जून के बीच उत्तराखंड, उप्र, हिमाचल में करेगा एंट्री

इस बार मानसून 20 से 25 जून के बीच उत्तराखंड, उप्र, हिमाचल में करेगा एंट्री
सीएन, नैनीताल।
भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी ने कहा है कि दक्षिण.पश्चिम मानसून ने एक जून को केरल में प्रवेश कर लिया है। इसके बाद यह आमतौर पर मानसून उत्तर की ओर बढ़ता है और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश को कवर कर लेता है। महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री 10 जून को होगी तो वहीं 15 जून तक गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में मानसून की एंट्री हो सकती है। 20 जून तक ये गुजरात और मध्य प्रदेश के आंतरिक इलाकों में दस्तक दे सकता है। इसके बाद मानसून 20 से 25 जून के बीच उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर में भी एंट्री कर सकता है। 30 जून को राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में दस्तक दे सकता है और आगे बढ़ते हुए 8 जुलाई तक मानसून पूरे देश को कवर कर लेगा। हालांकि इसकी फिलहाल संभावना जताई गई है। दिल्ली में मानसून 28 से 30 जून तक पहुंचेगा तो वहीं मुंबई में 10 से 11 जून तक एंट्री लेगा कोलकाता में भी 10 से 11 जून और चेन्नई में 10 जून तक पहुंच सकता है। आईएमडी ने कहा कि पिछले 19 वर्षों के दौरान केरल में मानसून की शुरुआत की तारीख के बारे में उसके परिचालन पूर्वानुमान 2015 को छोड़कर सही साबित हुए थे। इस बीच, आईएमडी के अनुसार, 16 मई से उत्तर.पश्चिम और पूर्वी भारत में चिलचिलाती गर्मी की एक ताजा लहर चलने वाली है। पश्चिम राजस्थान, पंजाब, दक्षिण हरियाणा और मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों सहित उत्तर पश्चिम भारत के विभिन्न राज्यों में गर्मी की लहर तेज होने की उम्मीद है। पूर्वी राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश में भी इस अवधि के दौरान भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING