Connect with us

मौसम

आज नैनीताल सहित सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कल से पड़ेंगी मानसूनी बौछार

आज नैनीताल सहित सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कल से पड़ेंगी मानसूनी बौछार
सीएन, देहरादून/नैनीताल।
उत्तराखंड में आज सात जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट है। प्रदेश में इस बार मानसून आने में देरी हो गई है। हालांकि लोगों को प्री मानसून की बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। आज पहाड़ से लेकर मैदान तक प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, चंपावत, देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चारधाम यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में 28 और 29 जून को होने वाली बारिश के साथ ही मानसून दस्तक दे देगा। इसके बाद पूरे प्रदेश में 30 जून और एक जुलाई को भी तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक दो और तीन जुलाई को भी प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में मलबा और पत्थरों के गिरने की आशंका जताई है। जिसके चलते भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में यात्रा न करने की सलाह दी है। इसके अलावा बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में आवाजाही करने वाले लोगों को सतर्कता बरतने की अपील की है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। उत्तराखंड में जून में अभी तक प्री.मानसून में 60 फीसदी कम बारिश हुई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो हरिद्वार में तो न के बराबर बारिश हुई है। जबकि सबसे अधिक बारिश बागेश्वर जिले में हुई। यहां 27 जून तक 122 एमएम बारिश हुई जो सामान्य से पांच फीसदी ही कम है। देहरादून की बात करें तो यहां भी सामान्य से 32 फीसदी कम बारिश हुई। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य जिलों का भी रहा। किसी भी जिले में बारिश सामान्य के आंकड़ों को भी नहीं छू पाई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक इस बार उत्तराखंड में मानसून आने में सात दिन की देरी हुई है। 28 और 29 जून को कुछ जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। दोनों दिन बारिश होने के बाद प्रदेशभर में मानसून पूरी तरह से प्रवेश कर जाएगा। जुलाई में सभी जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING