Connect with us

मौसम

उत्तराखंड : 31 मई से प्रदेश भर में झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

उत्तराखंड : 31 मई से प्रदेश भर में झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
सीएन, देहरादून।
आज के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही 31 मई से 2 जून तक पूरे प्रदेश में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में  गर्मी ने पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। मई के महीने ने इतनी गर्मी आज तक नहीं पड़ी, अबकी बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी हो रही है। गर्मी से पहाड़ों के कुछ स्थानों पर पानी का संकट भी छा रहा है तो मैदानों में बिजली कटौती देखने को मिल रही है। भीषण गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। मैदानी क्षेत्रों में पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। यहाँ गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है, चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। इसी बीच सभी प्रदेशवासियों के लिए मौसम विभाग की तरफ से एक अच्छी खबर आई है जून के शुरुआत से ही हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। प्रदेश के आमजन और साथ ही उत्तराखंड आ रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। क्योंकि मौसम अब करवट बदलने वाला है। सभी को अब चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम केंद्र देहरादून ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 और 30 मई को प्रदेश के 8 जिलों चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, बागेश्वर और अल्मोड़ा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। चिलचिलाती गर्मी से जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी।  मौसम केंद्र देहरादून से जारी मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक मई से मौसम की मार झेल रहे आम जनों को जून की शुरुआत से ही इंद्रदेव मेहरबान होने वाले हैं। 31 मई को उत्तराखंड में झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही इस दौरान सभी जनपदों में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, यह सिलसिला 2 जून तक चलेगा जिसमें गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING