Connect with us

मौसम

उत्तराखंडः बारिश और बर्फबारी का अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

उत्तराखंडः बारिश और बर्फबारी का अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज उच्च हिमालय क्षेत्र में बदला बदला सा है जिसके चलते उन क्षेत्रों में बरसात होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। जिससे राज्य में अब ठंडक जोर पकडने लगेगी, मौसम विभाग ने तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए आज दोपहर 3 बजे तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, तथा पिथौरागढ़ जनपदों के विशेष ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं.कहीं गरजन वाले बादल विकसित होने तथा बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है इसके अलावा मौसम विभाग ने बाकी अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहने की बात कही है। इस बीच मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर जनपदों में बुधवार 25 अक्टूबर को येलो अलर्ट जारी करते हुए वर्षा होने की संभावना जताते हुए कहा कि 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थान में कहीं.कहीं बर्फबारी भी हो सकती है जिससे अब धीरे.धीरे ठंड और बढ़ाने की संभावना हो गई है जबकि मौसम विभाग ने राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने का भी पूर्वानुमान जारी किया है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING