Connect with us

नैनीताल

उत्तराखंड में फरवरी माह में तेजी से बढ़ रहा है पारा, प्रचंड गर्मी के लिए रहें तैयार

दिल्ली-एनसीआरमें अभी से होने लगा है गर्मी का अहसास, घरों में पंखे चलना शुरू
सीएन, नैनीताल/ नईदिल्ली।
अचानक बढ़े तापमान ने लोगों को गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि लोग दिनभर हल्के कपड़ों में घूम रहे हैं। रात में भी लोग कम गर्म कपड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उत्तराखंड में फरवरी माह में पारा तेजी से बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों में मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में आठ से 10 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जबकि, पर्वतीय जिलों में तापमान 29 डिग्री के आसपास रहेगा। उत्तराखंड के देहरादून सहित तमाम क्षेत्रों में मौसम में लगातार तेजी से बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले एक दो दिन में मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ सकती है। फरवरी माह में 2021 में उच्चतम तापमान 31.8 डिग्री तक पहुंचा था। इस बार भी तापमान 31 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बरसात होने के आसार हैं। सम विभाग के अनुसार आगामी सप्ताह में मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान आठ से दस डिग्री सेल्सियस बढ़ने के कारण अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ पिघलेगी। इससे उत्तराखंड की नदियों के जलस्तर में वृद्धि होगी। मौसम वैज्ञानिकों ने हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।साथ ही फसलों को दुष्प्रभाव से बचाने के लिए सिंचाई करने की सलाह दी गई है। फरवरी माह में 2021 में उच्चतम तापमान 31.8 डिग्री तक पहुंचा था। इस बार भी तापमान 31 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बरसात होने के आसार हैं। हिमस्खलन की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार आगामी सप्ताह में मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान आठ से दस डिग्री सेल्सियस बढ़ने के कारण अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ पिघलेगी।
दिल्ली-एनसीआर में अभी से गर्मी का अहसास होने लगा है। अधिकांश घरों में पंखे चलना शुरू हो गए हैं। रजाई ओढ़ने पर भयंकर गर्मी हो रही है, वहीं रजाई न ओढ़ने पर हल्की-हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है। वहीं सड़कों पर गन्ने के रस के ठेले भी लगने लगे हैं, जबकि आमतौर पर मार्च महीने में होली के बाद गन्ने के रस के ठेले और अन्य पेय पदार्थ की दुकानें देखने को मिलती थी। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तामपान 31.5 डिग्री रहा, जो इस मौसम के औसत से 7 डिग्री अधिक है और दो साल में फरवरी का सर्वाधिक तापमान है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 11.4 डिग्री रहा। यह सामान्य है। हवा में नमी का स्तर 42 से 96 प्रतिशत रहा। सुबह के समय मध्य दर्जे का कोहरा भी दिखाई दिया। दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा। पालम का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री, लोदी रोड का 31.2 डिग्री, रिज का 30.8 डिग्री, आया नगर का 30.5 डिग्री, गुरुग्राम का 31.2 डिग्री, फरीदाबाद का 30.9 डिग्री, जाफरपुर का 30.7 डिग्री, नजफगढ़ का 32 डिग्री, नोएडा का 30.6 डिग्री, पीतमपुरा का 32.4 डिग्री, पूसा का 31.7 डिग्री और सीडब्ल्यूजी स्पोर्टस कांप्लेक्स का 31.8 डिग्री रहा।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING